चान्हो करंट लगने से दो लोगों की मौत खेत में हादसा

रांची। जिले के मांडर और चान्हो थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं खेत में कृषि कार्य के दौरान हुईं। इन हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में परिजनों का रो रो की बूरा हाल

रांची। जिले के मांडर और चान्हो थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं खेत में कृषि कार्य के दौरान हुईं। इन हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में परिजनों का रो रो की बूरा हाल है।

खेत पटवन के दौरान करंट की चपेट में आया व्यक्ति
पहली घटना मांडर थाना क्षेत्र के बांसजाड़ी गांव की है। यहां खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से 42 वर्षीय बुदू तिग्गा उर्फ जॉनसन तिग्गा की मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुदू तिग्गा खेत में पटवन से जुड़े कार्य में लगे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

रोपा की तैयारी के लिए खेत गए युवक की मौत

दूसरी घटना चान्हो प्रखंड के हुरहुरी गांव में हुई। यहां 35 वर्षीय रेयाज अंसारी की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रेयाज अंसारी शाम करीब चार बजे रोपा की तैयारी के सिलसिले में अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वे वहां करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *