रांची। श्री सरस सत्संग मंडल द्वारा 56 वीं कांवड़ यात्रा 25 जुलाई को रांची से गोड्डा एक्सप्रेस से दोपहर 2:30 बजे सुल्तान गंज के लिए प्रस्थान करेगी _ इसके पूर्व 24 जुलाई को रात्री 8 बजे से भगवान दास काबरा के हरमू रोड पिंजरा पोल स्थित आवास में भजन संध्या के साथ बाबा का जागरण किया जायेगा। मंडल के संयोजिका श्रीमती राजकुमारी काबरा के नेतृत्व में 131 कांवरियो की जत्था प्रस्थान करेगी , जिसमें 31 महिला एवं 100 पुरुष कावरियों का जत्था शामिल होगा। रवना होनें के पूर्व सर्वप्रथम श्री पहाड़ी बाबा की पूजन श्रृंगार आरती दोपहर 12 बजे होगी। जहां से कांवरियों का जत्था रांची रेलवे स्टेशन से सुलतानगंज के लिए रवाना होगा। जत्था कावरियां सुल्तान गंज से जल भरकर पूरे रास्ते भक्तिमय भजन कीर्तन मदन सोनी एवं उनके टीम द्वारा किया जाएगा। जो पूरे उत्साह और एमंग के साथ बाबा की नगरी पहुंचकर बाबा का जलािभषेक करेगें। कांवड़ रुप से राजकुमारी कावरा , उदय शर्मा , गोकुल काबरा , राहुल अग्रवाल , गोविंद अग्रवाल , विनीता चांडक , राधिका काबरा , कृष्णा काबरा एवं सीमा अग्रवाल एवं अन्य लोग शामिल होंगे। यह जानकारी मंडल के प्रवक्ता उदय चौधरी ने दी।




