राजधानी के बकरी बाजार में 68वीं दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, हुआ भूमि पूजन

बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ ने 68वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत बुधवार को भूमि पूजन और स्तंभ पूजन के साथ कर दी।
बकरी बाजार

रांची : बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ ने 68वीं दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत आज यानी बुधवार को भूमि पूजन और स्तंभ पूजन के साथ कर दी। सुबह 10:30 बजे आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संघ के सचिव रवि रोहत्गी ने पूजा स्थल पर विधिवत पूजन कर पंडाल निर्माण का शुभारंभ कराया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का आह्वान करते हुए भूमि पूजन संपन्न कराया। भारतीय युवक संघ पिछले 68 वर्षों से बकरी बाजार परिसर में दुर्गा पूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष पूजा पंडाल तमिलनाडु के तंजौर स्थित विश्व प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर की थीम पर बनाया जाएगा। पंडाल के निर्माण में 150 से अधिक कारीगर जुटेंगे।

भव्य पंडाल में मिलेगी बेहतर व्यवस्था

संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि इस बार दर्शनार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडाल का स्वरूप एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित होगा और इसे इतना विशाल बनाया जाएगा कि लाखों श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ पंडाल की भव्यता का भी आनंद ले सकें।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

भूमि पूजन कार्यक्रम में रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलको मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं उपमहापौर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सुनील यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महापौर रोशनी खलको ने कहा कि भारतीय युवक संघ वर्षों से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सहेजने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था अपने आकर्षक पूजा पंडालों के माध्यम से देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का परिचय लोगों तक पहुंचाती रही है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से विनोद छापड़िया, राजेश बुधिया, राकेश गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। संघ के संरक्षक शंभू अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद चौधरी, अमर पोद्दार, कमल जालान, अमित सोनी, सिद्धांत तोदी, विवेक अग्रवाल, रोहित गोयंका, संजय चौधरी, अमित बजाज, दीपक चौधरी, चंदन चौधरी, पवन लोहिया, सुनील पोद्दार, विवेक पोद्दार, पंकज चौधरी, सचिन मोतीका, अनीश सरावगी, अशोक लाठ, आशीष अग्रवाल, प्रथम धेलिया, देवेश झा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *