दिल्ली में प्रदर्शन के बीच DMRC का बड़ा फैसला, 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है।
DMRC

नई दिल्ली : दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। DMRC के अनुसार, इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनें नहीं रुकेंगी और यात्रियों के प्रवेश एवं निकास पर रोक रहेगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन इंटरचेंज स्टेशनों पर केवल मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा जारी रखी गई है।

Read More : संसद में पेपर लीक पर विपक्ष का हंगामा, राहुल-प्रियंका काले कपड़ों में पहुंचे, लोकसभा स्थगित

इन स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा

DMRC के अनुसार, यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे। हालांकि, इन स्टेशनों से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

अगले आदेश तक बंद रहेंगे ये 16 मेट्रो स्टेशन

सुरक्षा कारणों से जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें शामिल हैं :

  • लोक कल्याण मार्ग
  • राजीव चौक
  • पटेल चौक
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • बाराखंभा रोड
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सेवा तीर्थ
  • जनपथ
  • मंडी हाउस
  • केंद्रीय सचिवालय
  • आईटीओ
  • दिल्ली गेट
  • इंद्रप्रस्थ
  • खान मार्केट
  • जोर बाग
  • शिवाजी स्टेडियम

पहले भी बंद किए गए थे कई स्टेशन

इससे पहले 20 और 21 जुलाई को भी संसद मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर DMRC ने कई मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया था। बाद में स्थिति सामान्य होने पर सेवाएं बहाल कर दी गई थीं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की थी। वहीं, 21 जुलाई को कनॉट प्लेस इलाके में भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *