रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 दिनों में काटा 12.50 करोड़ का चालान

राँची: ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जून से 15 जुलाई तक 45 दिनों में 12.50 करोड़ रुपये का चालान काटा है. रांची पुलिस लोगों की सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं को रोकने और जाम से छुटकारा के लिए हर समय तत्पर रहती है. इसके लिए

राँची: ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जून से 15 जुलाई तक 45 दिनों में 12.50 करोड़ रुपये का चालान काटा है. रांची पुलिस लोगों की सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं को रोकने और जाम से छुटकारा के लिए हर समय तत्पर रहती है. इसके लिए पुलिस अपने स्तर से कई उम्दा कार्य करती है. ताकि लोगों को जाम व दुर्घटनाओं से छुटकारा मिल सके. रांची पुलिस प्रत्येक दिन अभियान चलाती है. नियका उल्लंघन करने वाले पर ट्रैफिक पुलिस मैनुअल तथा कैमरा के द्वारा चालान काटनी है.

जगन्नाथपुर, डोरंडा, चुटिया, डेली मार्केट, लालपुर, पंडरा, खेलगांव व गोंदा आठों ट्रैफिक थाना प्रत्येक दिन चेकिंग अभियान चलाते हैं. ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चलाकों पर हर दिन जुर्माना किया जाता है, इसके तहत रांची ट्रैफिक पुलिस ने जून से 15 जुलाई तक 45 दिनों में 12.50 करोड़ रुपये का चालान काटा है.

नियम का उल्लंघन पर चालान काटे जाने से लोगों में हुआ है सुधार

ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन पर चालान काटे जाने से लोगों में हुआ है सुधार कुछ हद तक सुधार हुआ है. दो पहिया चालक और पीछे बैठे सवारी हेलमेट पहनने लगे हैं. कुछ ढीठ वाहन चालक उन पर कितनी भी कार्रवाई कर ले, वे सुधरने वाले नहीं है वे रांग साइड में वाहन चलायेंगे ही. जिसके कारण वे दुर्घटना के शिकार भी होते हैं और कई बार तो रांग साइड में चलनेवाले वाहन चालक के कारण निर्दोष वाहन चालक परेशानी में पड़ जाते हैं.

बिना हेलमेट व नो पार्किंग करने वाले की संख्या सबसे अधिक,

सबसे से अधिक बिना हेलमेट और नो पार्किंग में वाहन चालक पकड़े जाते हैं. इससे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जुलाई के 15 दिनों में बिना हेलमेट व नो पार्किंग में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का चालान काटा गया है.

पहले निकलने के होड़ में आड़ा-तिरछा वाहन चलाने से लगता है जाम

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि रोड पर वाहनों का अधिक लोड होने के कारण तो जाम लगता ही है, लेकिन लोगों पहले निकलने के होड़ में आड़ा-तिरछा वाहन चलाने से भी जाम लगता है. जिससे दूसरे तरफ से निकलने वाले वाहन एक जगह चोक हो जाते है और जाम बढ़ता जाता है.

45 दिनों में रांची पुलिस ने वसूला 12.50 करोड़ रुपये



रांची ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से लेकर 15 जुलाई तक 45 दिनों में 12.50 करोड़ रुपये की वसूली की है. नियम उल्लघंन करने वालों के विरूद्व कार्रवाई नीचे दिय गये आंकड़े से समझा जा सकता है.

महीना कुल चालान वसूली गयी राशि(रुपये में )

जनवरी 60034 5,63,74350

फरवरी 59744 5,44,31900

मार्च 73803 6,87,49950

अप्रैल 68036 6,40,15300

मई 50006 4,65,44350

जून 124144 9.50 करोड़

जुलाई ———– 3.0 करोड़



नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई से दुर्घटनाओं में कमी आयी
रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह का कहना है कि लगातार नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई से दुर्घटनाओं में कमी आयी है. ट्रैफिक एसपी ने कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से लोगों को परेशानी तो होती है, लेकिन लोग सुरक्षित घर पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों की जान-माल को खतरा बना रहता है. ऐसे में नियमों का पालन कराने के लिए कड़ा कदम उठाना जरुरी हो गया था, इसलिए प्रत्येक दिन चेकिंग अभियान चलाया जाता है.



ट्रैफिक नियमों का पालन करें
ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें. नियमों की अनदेखी न केवल कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है, बल्कि स्वयं और दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल सकती है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.