SBI में संदिग्ध व्यक्ति से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा

चतरा: इटखोरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कई घंटों से बैंक परिसर में संदिग्ध तरीके से घूम रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया. सूचना मिलते ही इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर

चतरा: इटखोरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में उस समय हड़कंप मच गया, जब कई घंटों से बैंक परिसर में संदिग्ध तरीके से घूम रहे एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया. सूचना मिलते ही इटखोरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

क्या है मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति काफी देर से बैंक के अंदर और बाहर चक्कर लगा रहा था. इसी बीच उसने एक ग्राहक की जेब पर हाथ साफ करने की कथित कोशिश की. ग्राहक को उसकी गतिविधि पर शक हुआ तो उसने शोर मचाया और अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया. घटना की जानकारी बैंक प्रबंधक ने तत्काल इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे और संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलगुलिया गिरोह के सक्रिय होने की चर्चाएं हैं. ऐसे में इस घटना के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति गुलगुलिया गिरोह का सदस्य है. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.