देवघर में मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक संपन्न, महापंचायत गठन पर बनी सहमति

देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर परिसर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मारवाड़ी सम्मेलन

अपनी भाषा में पढ़ें

देवघर : देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर परिसर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूर्वी सिंहभूम, रांची, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद सहित विभिन्न जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य इसमें शामिल हुए।

Read More : चतरा में SP आवास के सामने गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार

बैठक का शुभारंभ देवघर जिला अध्यक्ष अशोक डालमिया के स्वागत भाषण तथा प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के संबोधन से हुआ। इसके बाद पिछली कार्यसमिति की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा प्रांतीय महामंत्री विनोद जैन ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित आय-व्यय को आमसभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदित किया गया।

संविधान संशोधन और महापंचायत गठन पर निर्णय

बैठक में उपाध्यक्षों, मंडलीय उपाध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और शाखा अध्यक्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। संविधान संशोधन से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद आवश्यक संशोधनों के साथ उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापंचायत के गठन को मंजूरी दी गई तथा पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार को इसका संयोजक बनाए जाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही संपत्ति संरक्षक मंडल के गठन पर भी सहमति व्यक्त की गई।

ट्रस्ट से जुड़े मामले पर भी हुई चर्चा

बैठक में सम्मेलन के कार्यालय और लगभग 25 लाख रुपये की राशि ट्रस्ट में कथित रूप से गलत तरीके से चले जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कार्यसमिति ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को 31 अगस्त तक समाधान प्रस्तुत करने का समय दिया। तय समय में संतोषजनक समाधान नहीं होने पर संगठन ने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

संगठन विस्तार पर दिया गया जोर

प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक सूत्र में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा जमशेदपुर के गोपाल मैदान में आयोजित राजस्थान महोत्सव की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल और उनकी टीम के कार्यों की प्रशंसा की। संगठन विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला को सम्मानित भी किया गया। बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम और श्री श्याम मंदिर में दर्शन-पूजन कर समाज, संगठन और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रांची जिले से 25 प्रतिनिधियों सहित राज्यभर से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *