गुरेज घाटी में बादल फटा, बांदीपोरा में भारी बारिश से फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ा

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में रविवार सुबह बादल फटने की घटना सामने आई।
बांदीपोरा

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में रविवार सुबह बादल फटने की घटना सामने आई। इसके साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और पहाड़ी जलधाराओं का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। संभावित फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है।

Read More : 13 साल का बच्चा पहुंचा डीएम के पास, बेबाक अंदाज में सुनाई फरियाद… देखें VIDEO

अधिकारियों के अनुसार, गुरेज घाटी के ऊपरी इलाकों में रविवार सुबह अचानक बादल फटने के बाद स्थानीय जलधाराओं में पानी का बहाव काफी तेज हो गया। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

नदियां और जलधाराएं उफान पर

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांदीपोरा जिले के कई नाले और पहाड़ी जलधाराएं उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड की आशंका पैदा हो गई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राजस्व विभाग तथा राहत एवं बचाव दलों को एहतियात के तौर पर अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।

जलभराव से जनजीवन प्रभावित

लगातार बारिश के चलते कश्मीर घाटी के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सामान्य जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने विशेष रूप से नदियों, नालों और जलधाराओं के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *