रांची में ‘एकल ऑन व्हील्स’ कंप्यूटर बस की शुरुआत, ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण

रांची जिले के नगड़ी प्रखंड स्थित एडचोरो में 'एकल अभियान' को समर्पित 'एकल ऑन व्हील्स' कंप्यूटर बस के माध्यम से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
एकल ऑन व्हील्स

रांची : रांची जिले के नगड़ी प्रखंड स्थित एडचोरो में ‘एकल अभियान’ को समर्पित ‘एकल ऑन व्हील्स’ कंप्यूटर बस के माध्यम से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही इटकी स्थित वीर शहीदों के गांव सेमरा में भी शनिवार से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Read More : रांची में सजा 135वें डूरंड कप 2026 का ट्रॉफी शोकेस, मंत्री सुदिव्य कुमार हुए शामिल

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों, महिलाओं और युवाओं को निःशुल्क डिजिटल एवं कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में पहल

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक नागरिक को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। ‘एकल ऑन व्हील्स’ कंप्यूटर बस ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में एकल अभियान परिवार के चंद्रकांत रायपत, उषा जलान, मुकेश अग्रवाल, बृजेश शर्मा, विंध्याचल महतो, मंडल अध्यक्ष रितेश राज, मुखिया प्रणव उरांव, केदार महतो और चूड़ामणि महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More : रिश्वत मामले में सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की बेल फिर खारिज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.