थाना से चंद कदम दूर ज्वेलरी और शराब दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

खूंटी जिले के मुरहू और तोरपा में नकाबपोश चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ज्वेलरी और दो शराब दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
शराब

खूंटी : खूंटी जिले के मुरहू और तोरपा में नकाबपोश चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए ज्वेलरी और दो शराब दुकानों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और शराब लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Read More : रांची में ‘एकल ऑन व्हील्स’ कंप्यूटर बस की शुरुआत, ग्रामीणों को मिलेगा निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात चार नकाबपोश चोर चारपहिया वाहन से मुरहू के मेन रोड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मां शांति ज्वेलर्स का शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और वहां से करीब 10 से 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद पास की वाइन शॉप का शटर तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नकद और बीपी क्लासिक, रॉयल ग्रीन तथा सिग्नेचर ब्रांड सहित कुल 96 बोतल शराब लेकर फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई वारदात

शनिवार सुबह दुकानदारों ने दुकान का शटर टूटा और सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी मिली। सूचना पर थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में चारों नकाबपोश चोरों की गतिविधियां कैमरों में कैद होने की पुष्टि हुई है।

घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर चोर करीब आधे घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसे लेकर बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Read More : रिश्वत मामले में सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की बेल फिर खारिज

दूसरी शराब दुकान में भी चोरी

इधर, मुरहू मुख्य मार्ग स्थित डाकघर के नीचे संचालित कम्पोजिट शराब दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। नकाबपोश चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और करीब 40 हजार रुपये नकद तथा ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की छह फुल बोतल शराब चोरी कर फरार हो गए।

यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में एक चोर चेहरे पर लाल रंग का कपड़ा बांधकर वेंटिलेटर के रास्ते दुकान में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। अंदर घुसने के बाद चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। हालांकि शुरुआती फुटेज पुलिस के हाथ लगी है।

दुकान संचालक के अनुसार, प्रथम दृष्टया करीब 40 हजार रुपये नकद और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की छह फुल बोतल शराब चोरी हुई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरोह का खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।

Read More : भाजयुमो का 21 जुलाई को पूरे झारखंड में मशाल जुलूस, 22 को JPSC कार्यालय घेराव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.