रांची में ‘अपना युवा मंच’ विषय पर परिचर्चा, मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का आयोजन

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा “सृजन से सम्मान तक” अभियान के तहत श्रद्धेय पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युवा विनय अग्रवाल के सम्मान में “अपना युवा मंच” विषय पर परिचर्चा का आयोजन अग्रसेन भवन, रांची में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष

मारवाड़ी युवा मंच

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा “सृजन से सम्मान तक” अभियान के तहत श्रद्धेय पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युवा विनय अग्रवाल के सम्मान में “अपना युवा मंच” विषय पर परिचर्चा का आयोजन अग्रसेन भवन, रांची में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने की।

Read More : रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम हेमंत ने की बड़ी घोषणा

संगठन की भूमिका और सेवा कार्यों पर चर्चा

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने मारवाड़ी युवा मंच की स्थापना, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और विभिन्न सेवा परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समाज सेवा, नेतृत्व विकास और युवा सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सदस्यों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान चर्चा-परिचर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Read More : रथ यात्रा पर पुंदाग के श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *