रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1444 पुड़िया के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

रांची जिला पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में

रांची जिला पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर, हिनू में छापेमारी की. इस दौरान महेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक भुईया और संदीप कुमार दागी को कुल 1444 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 159.03 ग्राम) के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58,100 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में डोरंडा थाना की पुलिस टीम समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *