महादेवशाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत, 22 जोड़ी ट्रेनें स्टेशन पर रुकेंगी

चक्रधरपुर : श्रावणी मेला 2026 के दौरान महादेवशाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने महादेवशाल (एमएक्सडब्ल्यू) रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के

जोड़ी

चक्रधरपुर : श्रावणी मेला 2026 के दौरान महादेवशाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने महादेवशाल (एमएक्सडब्ल्यू) रेलवे स्टेशन पर 22 जोड़ी यात्री ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सके।

Read More : गिरिडीह में प्रसिद्ध चिकित्सक का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

रेलवे के अनुसार, महादेवशाल स्टेशन पर इन ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में विभिन्न एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों का निर्धारित समयानुसार स्टेशन पर ठहराव होगा, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर पहुंच सकेंगे।

इन ट्रेनों को मिलेगा अस्थायी ठहराव

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, अस्थायी ठहराव पाने वाली ट्रेनों में बीएमपीआर-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस, दानापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, संबलेश्वरी एक्सप्रेस, टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, चक्रधरपुर-राउरकेला सरंडा मेमू तथा टाटानगर-राउरकेला मेमू सहित कुल 22 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

यात्रियों से रेलवे की अपील

दक्षिण पूर्व रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी-सह-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर सफर करें और सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मचारियों का सहयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *