Mr, Miss और Mrs, फैशन शो में दिखा प्रतिभाओं का दम

रांची। WAMS Modeling Institute की ओर से Mr., Miss और Mrs. Jharkhand Beauty Pageant 2026 और JHAR RAFT NXT Fashion Show का आयोजन उत्साह और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के कई जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, आत्मविश्वास और

रांची। WAMS Modeling Institute की ओर से Mr., Miss और Mrs. Jharkhand Beauty Pageant 2026 और JHAR RAFT NXT Fashion Show का आयोजन उत्साह और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के कई जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद वैष्णवी त्रिपाठी ने Miss Jharkhand 2026 का खिताब अपने नाम किया। अनास रहमान को Mr. Jharkhand 2026 चुना गया, जबकि मोनालिसा सोरेन ने Mrs. Jharkhand 2026 का ताज जीता। वहीं स्मृति लोध Miss Jharkhand प्रतियोगिता की प्रथम रनर-अप रहीं।
आयोजकों ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी, क्राउन, सैश और 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में फैशन, मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से जुड़े अतिथि, जूरी सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित JHAR RAFT NXT Fashion Show भी आकर्षण का केंद्र रहा।

WAMS Modeling Institute के आयोजकों ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य झारखंड की उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.