वैशाली में डबल मर्डर केस में मुठभेड़ : आर्मी जवान और पिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

वैशाली। आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी का पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी जगदीश राय के पैर में गोली लगी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

अपनी भाषा में पढ़ें

वैशाली। आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी का पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी जगदीश राय के पैर में गोली लगी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम कि डबल मर्डर के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। इस डबल मर्डर के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग,बाल-बाल बचे

आरोपी की तलाश के दौरान बिदुपुर थाना से तीन चार किलोमीटर दूर आरोपी जगदीश राय के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए जैसे ही मौके पर पहुंची वैसे ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए लेकिन, पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद आनन-फानन में आरोपी को सदर अस्पताल लाया गया। जहा उसका इलाज जारी है।

एसपी कर रहे पूरे मामले की जांच



इधर,अस्पताल पहुंचे एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि आरोपी के दोनों पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है और हालत सामान्य है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस गाड़ी पर भी दो गोली चलाई है। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर दी। बहरहाल इस पूरे मामले की जांच एसपी खुद कर रहे हैं, लेकिन राहत की बात है कि इस मुठभेड़ में पुलिस को क्षति नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.