रांची में मारवाड़ी युवा मंच का वृक्षारोपण कार्यक्रम, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के "सृजन से सम्मान तक" रजत जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से बाल कृष्णा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के “सृजन से सम्मान तक” रजत जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से बाल कृष्णा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए समाज को प्रेरित करना था।

Read More : प्रिंस खान गिरोह पर शिकंजा, रंगदारी वसूली के आरोप में दो सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़े

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, अनीता सोमानी सहित शाखा की सभी सदस्य मौजूद रहीं।

प्रकृति संरक्षण के लिए लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने “धरा को हरा-भरा बनाएँ, चलो पर्यावरण बचाएँ” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रकृति संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

Read More : रांची में डालसा का विधिक जागरूकता अभियान, स्थायी लोक अदालत की दी गई जानकारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *