रांची में 17 से 20 सितंबर तक होगा 59वां श्री श्याम महोत्सव, तैयारियां शुरू

श्री श्याम मंडल, रांची की आम सभा रविवार को श्री श्याम मंदिर के सभागार में आयोजित हुई।
श्री श्याम

रांची : श्री श्याम मंडल, रांची की आम सभा रविवार को श्री श्याम मंदिर के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में झारखंड की प्राचीन धार्मिक संस्थाओं में शामिल श्री श्याम मंडल रांची के 59वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 17 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक धूमधाम और उत्साह के साथ करने का निर्णय लिया गया।

Read More : रांची में मारवाड़ी युवा मंच का वृक्षारोपण कार्यक्रम, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

महोत्सव का आयोजन अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में होगा। बैठक में विभिन्न उप-समितियों के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई तथा मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा

सभा में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी श्री श्याम प्रभु, बजरंगबली और कामना शिव परिवार का आकर्षक श्रृंगार कोलकाता के कुशल मालाकारों द्वारा कराया जाएगा। साथ ही महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

चार दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन

महोत्सव के तहत 17 सितंबर को नर सेवा-नारायण सेवा का आयोजन होगा।

18 सितंबर को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से भव्य एवं विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी।

19 सितंबर को नयनाभिराम श्रृंगार, भजन संकीर्तन, अखंड ज्योत, छप्पन भोग तथा 59वें प्रेम पुष्प (भजन पुस्तिका) का विमोचन किया जाएगा।

20 सितंबर को सुबह 7:30 बजे से सुंदरकांड पाठ, सवामणि भोग और पूरे दिन भजन संकीर्तन का आयोजन होगा।

बैठक में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया, बालकिशन परसरामपुरिया, राजेश सारस्वत, मनोज सिंघानिया और विकास पाडिया उपस्थित रहे।

Read More : प्रिंस खान गिरोह पर शिकंजा, रंगदारी वसूली के आरोप में दो सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़े

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *