स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन

रांची। झारखंड में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लगातार बढ़ रही लूट, चोरी, छिनतई एवं डकैती की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन झारखंड ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी के नेतृत्व में आज

रांची। झारखंड में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लगातार बढ़ रही लूट, चोरी, छिनतई एवं डकैती की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन झारखंड ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी के नेतृत्व में आज शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री तथा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से अलग-अलग मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने दोनों नेताओं का ध्यान राज्यभर में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं की ओर आकृष्ट कराया। ज्ञापन में हाल ही में गुमला जिले के पालकोट में माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से दिनदहाड़े करीब 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की लूट, नगड़ी सहित गोड्डा लूटकांड एवं राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही चोरी, लूट एवं डकैती की घटनाओं का उल्लेख करते हुए स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।

राज्य के सभी प्रमुख ज्वेलरी बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए

संगठन ने मांग की कि राज्य के सभी प्रमुख ज्वेलरी बाजारों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए, लंबित मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा पुलिस प्रशासन एवं स्वर्ण व्यवसायी संगठनों के बीच नियमित समन्वय बैठक आयोजित की जाए।

झारखंड में स्वर्ण व्यवसायियों के बीच भय का माहौल

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी ने कहा कि झारखंड में स्वर्ण व्यवसायियों के बीच भय का माहौल है। यदि समय रहते ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन राज्यभर के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर विषय को संबंधित स्तर पर उठाकर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालोें में प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी, प्रदेश मंत्री मनोज सोनी, रांची महानगर महामंत्री त्रिभुवन प्रसाद, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.