मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा का नारी सशक्तिकरण अभियान, छात्राओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत "सृजन से सम्मान तक" परियोजना के तहत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से रानी सती विद्यालय में कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मारवाड़ी युवा मंच

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत “सृजन से सम्मान तक” परियोजना के तहत मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से रानी सती विद्यालय में कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने की।

Read More : देवघर श्रावणी मेले की तैयारी तेज, बाबा मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध की तैयारी

कार्यक्रम के दौरान रानी सती विद्यालय की छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ किसी भी चुनौती का सामना कर सकें।

डिजिटल सुरक्षा की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में डिजिटल जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारीपूर्ण और सकारात्मक उपयोग करने की जानकारी दी गई।

Read More : रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के अलावा रेखा राईका, स्मिता अग्रवाल, आशा सराफ, पूजा लाडिया, वर्षा धनुका सहित शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था, ताकि वे शिक्षा, तकनीक और आत्मरक्षा के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। शाखा की मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की।

Read More : दीवार काटकर जेवर दुकान में सेंधमारी, सोने-चांदी के अभूषण लेकर चोर हुए फरार, दुकानदारों में आक्रोष

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *