रांची विवि की महिला टीम एवं आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली के बीच खेला गया अभ्यास मैच

रांची। आज शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के सिंथेटिक वॉलीबॉल मैदान में रांची विश्वविद्यालय की महिला टीम एवं आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली के बीच वॉलीबॉल अभ्यास मैच खेला गया। इस अवसर पर 2016 में गुवाहाटी SAF खेलो की महिला टीम की गोल्ड मेडल विजेता कोच सेतानको

रांची। आज शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के सिंथेटिक वॉलीबॉल मैदान में रांची विश्वविद्यालय की महिला टीम एवं आर्मी पब्लिक स्कूल, दीपाटोली के बीच वॉलीबॉल अभ्यास मैच खेला गया।

इस अवसर पर 2016 में गुवाहाटी SAF खेलो की महिला टीम की गोल्ड मेडल विजेता कोच सेतानको सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को सर्व, ब्लॉकिंग और कोर्ट पोजीशनिंग के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। साथ ही अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क पर जोर दिया।

कोच श्री सेन का मार्गदर्शन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा। दोनों टीमों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। यह अभ्यास मैच खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर APS के खेल शिक्षक मृणाल घोष, सुश्री श्वेता सिन्हा और राष्ट्रीय खिलाड़ी मणिकांत पाठक भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *