रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुटूपालू घाटी में शनिवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां खराब पड़े एलपीजी गैस से लदे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रेलर ने दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।
Read More : किता–सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
हादसे के बाद चुटूपालू घाटी में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन बाधित रहा।
गैस टैंकर हटाने के बाद सामान्य हुआ यातायात
घटना की जानकारी मिलने के बाद खराब पड़े एलपीजी गैस टैंकर को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। टैंकर हटाए जाने के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सकी और चुटूपालू घाटी में यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।
Read More : रथ यात्रा 2026 : पुरी के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा दक्षिण पूर्व रेलवे




