WICCI की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सोनाली भट्टाचार्य, विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

विमेंस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (WICCI) की प्रदेश अध्यक्ष (स्टेट प्रेसिडेंट) नियुक्त होने पर सोनाली भट्टाचार्य का विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और महिला संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया।
WICCI

रांची : विमेंस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (WICCI) की प्रदेश अध्यक्ष (स्टेट प्रेसिडेंट) नियुक्त होने पर सोनाली भट्टाचार्य का विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और महिला संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें महिला उद्यमिता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Read More : झारखंड पुलिस का बड़ा फैसला, हर जिले में हाउस बिल्डिंग और कार लोन के लिए होंगे नोडल DSP

टी-सीरीज एवं आस्था चैनल से जुड़ी कलाकार, आईपीजीसी की स्टेट विमेंस प्रेसिडेंट, WICCI की वाइस प्रेसिडेंट तथा संगीत सरिता एंड हार्मनी म्यूजिक स्कूल की संस्थापक वीणा श्री ने सोनाली भट्टाचार्य को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिला उद्यमिता, कौशल विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

वीणा श्री ने विश्वास जताया कि सोनाली भट्टाचार्य अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि WICCI महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करा रहा है।

Read More : सीएम हेमंत के फैसले का असर, रांची समाहरणालय कर्मियों ने सौंपा धन्यवाद पत्र

विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की उपाध्यक्ष रीना सिंह, राग-रंग की निदेशक प्रीति सिन्हा, अंजना प्रियदर्शी और कामिनी ने भी सोनाली भट्टाचार्य को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में WICCI नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

Read More : रांची के तिरुपति बालाजी मंदिर में कल मनाई जाएगी योगिनी एकादशी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.