मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले डॉ. इरफान अंसारी, RIMS-2 समेत स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की।
डॉ. इरफान अंसारी

नई दिल्ली : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा राज्य के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।

Read More : रांची में SIR कार्य में लापरवाही पर सख्ती, BLO और सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई

बैठक के दौरान डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रस्तावित RIMS-2 अस्पताल परियोजना सहित स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे प्रमुख बदलावों से कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया।

RIMS-2 परियोजना पर हुई चर्चा

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि प्रस्तावित RIMS-2 परियोजना एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड सरकार की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है और इसके पूरा होने के बाद राज्य के लोगों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं अपने ही प्रदेश में उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी कम होगी।

Read More : आदित्यपुर ट्रिपल मर्डर केस : आरोपी शेरू सरदार ने बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

खड़गे ने जनसेवा के लिए किया प्रेरित

मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वास्थ्य मंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी को मिलकर झारखंड के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। वहीं, डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।

Read More : झारखंड में 17 जुलाई तक बारिश जारी, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.