गुमला लापता बच्ची केस : सरकार ने HC को बताया, मुख्य आरोपी का नार्को टेस्ट अगस्त में गुजरात में होगा

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की मुख्य आरोपी सुखमनी उराईन का नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर डायरेक्टोरिएट ऑफ फॉरेंसिक साइंस

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में गुमला से वर्ष 2018 लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की मुख्य आरोपी सुखमनी उराईन का नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर डायरेक्टोरिएट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तीन से 11 अगस्त 2026 के बीच होना है।

सीजेएम, गुमला की अदालत से अनुमति मिलने के बाद गुजरात के गांधीनगर में उसके नार्को टेस्ट के लिए संपर्क किया गया था। वहां अनुमति मिलने के बाद यह तिथि निर्धारित की गई है। मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट को लेकर पुलिस की टीम गुजरात जाएगी।

सुनवाई के दौरान मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) हाजिर हुए। कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से इस केस की जांच से संबंधित जवाब तलब किया, पूछा कि बच्ची को ढूंढने के लिए उनकी ओर से और क्या कदम उठाए गए हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई में सरकार से मुख्य आरोपी के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट और वर्ष 2018 से 2022 तक के गुमला के तत्कालीन एसपी व मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) के खिलाफ की गई कार्रवाई पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अब मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *