जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: दो लाख का इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने किया सरेंडर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने बुधवार को सिविल कोर्ट स्थित सीजीएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

हिमांशु सिंह

जमशेदपुर : जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये के इनामी फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने बुधवार को सिविल कोर्ट स्थित सीजीएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

Read More : ‘माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी पहचान’, दिल्ली में सीएम हेमंत ने रखा झारखंड विजन 2050

विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा पर डीडी बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी कारण पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।

कोर्ट में सरेंडर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। एसएसपी कार्यालय की ओर से आम लोगों से भी आरोपी के बारे में सूचना देने की अपील की गई थी और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया गया था। बुधवार को विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने जमशेदपुर सिविल सीजीएम कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। अदालत में सरेंडर के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस आवश्यकता पड़ने पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति भी मांग सकती है। अधिकारियों के अनुसार, मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

भाजपा नेता समेत तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

इसी हत्याकांड में पुलिस ने बार मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को उन्हें शहर लाया गया। इसके अलावा सुदर्शन मंडल उर्फ लल्टू और राजेश मंडल को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि सुदर्शन मंडल और राजेश मंडल को ओडिशा के रायरंगपुर से गिरफ्तार किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *