रांची में अतिक्रमण पर सख्ती, डोरंडा और कांके रोड पर बड़ी कार्रवाई

रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया।
डोरंडा

रांची : रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने डोरंडा क्षेत्र और राम मंदिर (कांके रोड) से किशोरगंज चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसके साथ ही रातु रोड चौक से शनि मंदिर (हरमू रोड) तक सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि की मापी कर अतिक्रमण चिन्हित किया गया।

Read More : ‘माइंस नहीं, माइंड्स से बनेगी पहचान’, दिल्ली में सीएम हेमंत ने रखा झारखंड विजन 2050

नगर निगम के अनुसार अभियान के दौरान अवैध कब्जों को हटाने के साथ अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। निगम ने कहा कि निर्धारित समयावधि के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डोरंडा और कांके रोड क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण

डोरंडा क्षेत्र में एजी मोड़ से डोरंडा थाना तक चलाए गए अभियान में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान 02 आयरन काउंटर, 06 अवैध दुकानें और 05 अस्थायी संरचनाएं हटाई गईं। वहीं, राम मंदिर (कांके रोड) से किशोरगंज चौक तक न्यू पुलिस लाइन मार्ग के टर्निंग प्वाइंट पर मौजूद अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 04 ठेले, 02 गुमटियां और अतिक्रमण से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने पर 03 दुकानों को बंद कराया गया और संबंधित दुकानदारों को आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

Read More : संजय सेठ की सांसद निधि से रांची को मिले दो नए ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि की मापी

अभियान के तहत उप नगर आयुक्त श्री रविंद्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त श्री राहुल यादव ने भू-संपदा शाखा की टीम के साथ रातु रोड चौक से शनि मंदिर (हरमू रोड) तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले अधिग्रहीत भूमि की मापी कराई गई और उस पर किए गए अतिक्रमण की विस्तृत मार्किंग की गई। नगर निगम ने अतिक्रमण की श्रेणी में आने वाली अस्थायी और अन्य संरचनाओं के स्वामियों को निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। समयसीमा समाप्त होने के बाद निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

Read More : लेवी वसूली मामले में TSPC कमांडर देवा की बेल पर फैसला टला, 13 जुलाई को सुनवाई

निगम ने नागरिकों से की अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों से सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। निगम ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण और शहर के विकास कार्यों में नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। साथ ही स्पष्ट किया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *