ढुलू महतो के बयान पर भाकपा माले का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठाई मांग

धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में खरखरी में भाकपा माले बाघमारा प्रखंड कमेटी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया।
ढुलू महतो

धनबाद : धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा निरसा विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में खरखरी में भाकपा माले बाघमारा प्रखंड कमेटी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद के बयान की निंदा की। बाद में प्रदर्शन प्रतिवाद सभा में बदल गया।

Read More : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बहू को डांटना 498A में ‘क्रूरता’ नहीं

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य शेख रहीम ने आरोप लगाया कि सांसद की कथित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियां सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं।

विधायक की सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

शेख रहीम ने आरोप लगाया कि सांसद के कथित काले कारनामों को जनता के बीच उठाए जाने के बाद विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से विधायक द्वारा दिए गए आवेदन पर निष्पक्ष कार्रवाई करने और उन्हें समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

Read More : रांची में 100 बच्चों को मिले फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन और सभा में गोपाल महतो, बंशी महतो, राजेश महतो, युगेश महतो, शेख अनवर, शेख कलाम, मो. ताजमूल, संजय चौहान, वासुदेव रविदास, सुभाष बाउरी, देवीलाल मांझी, कुरबान साईं, रथु गोराई, जानकी रवानी, दुर्गा रवानी, कैलाश हाड़ी, ओमप्रकाश महतो, दीनू महतो, शंकर रजक, मुनमुन सिंह और झारखंडी विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश महतो ने की, जबकि संचालन याकूब अंसारी ने किया।

Read More : स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा पर चिंता, डीजीपी से मिलने जाएगा प्रतिनिधिमंडल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *