झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छत्तीसगढ़ के सीएम से की मुलाकात

रांची/ छत्तीसगढ। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बूढापहाड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बूढ़ापहाड़ के इलाके में रोड बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। दरअसल,

रांची/ छत्तीसगढ। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बूढापहाड़ को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बूढ़ापहाड़ के इलाके में रोड बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है।

दरअसल, बूढ़ापहाड़ झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर मौजूद है। माओवादियों के ट्रेनिंग सेंटर के रूप में देशभर में चर्चित बूढ़ापहाड़ के इलाके में विकास कार्य को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगातार आवाज उठाते रहे हैं। मंत्री खुद बूढ़ापहाड़ का दौरा कर चुके हैं और स्थानीय ग्रामीणों से उनकी समस्या को भी सुना।

बूढ़ापहाड़ की चोटी तक जाने के लिए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के पुनदाग से होकर जाना पड़ता है। छत्तीसगढ़ के पुनदाग से बूढापहाड़ के ऊपर मौजूद झालूडेरा की दूरी 2.7 किलोमीटर है। यह पूरा इलाका छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आता है। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में कहा है कि इस सड़क का निर्माण झारखंड सरकार करवाएगी लेकिन स्वामित्व छत्तीसगढ़ सरकार के पास रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *