एम्स में पूरा हुआ दिव्यानी लिंडा के भाई का इलाज, संजय सेठ बोले- जल्द शुरू करेगा नया जीवन

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयासों से रांची के ओरमांझी की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के भाई शिवा का एम्स, नई दिल्ली में सफल उपचार पूरा हो गया है।
संजय सेठ

रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयासों से रांची के ओरमांझी की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के भाई शिवा का एम्स, नई दिल्ली में सफल उपचार पूरा हो गया है। लगभग एक महीने तक चले इलाज के बाद शिवा की स्वास्थ्य स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। मंगलवार को संजय सेठ स्वयं एम्स पहुंचे और उपचार पूरा होने के बाद शिवा को अपने नई दिल्ली स्थित आवास लेकर आए।

Read More : श्री श्याम मित्र मंडल ने कराया 211वां सुंदरकांड पाठ, गूंजा भक्तिमय माहौल

शिवा कुछ वर्ष पहले एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और वह लंबे समय से बिस्तर पर रहने को मजबूर था। आर्थिक तंगी के कारण उसका समुचित इलाज भी नहीं हो पा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद संजय सेठ ने उसके बेहतर उपचार की व्यवस्था कराते हुए एम्स में भर्ती कराया।

एम्स में विशेषज्ञों की देखरेख में हुआ इलाज

मिली जानकारी के अनुसार रांची में हुए पहले के उपचार के दौरान शिवा के शरीर में कई नट-बोल्ट लगाए गए थे, जिनसे गंभीर संक्रमण का खतरा पैदा हो गया था। एम्स के जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में डॉ. कमरान फ़ारूक़ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक सभी नट-बोल्ट निकालकर उसका उपचार किया।

Read More : NFSA में संभावित बदलाव पर पीडीएस विक्रेताओं की चिंता, सांसद कालीचरण मुंडा को सौंपा ज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक, एक समय शिवा की स्थिति गंभीर थी, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उपचार पूरा होने पर शिवा की माता, उनकी बहन एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा तथा संजय सेठ ने चिकित्सा दल के प्रति आभार व्यक्त किया।

दो दिन में गांव लौटने की उम्मीद

संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है कि खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों की भी चिंता की जाए, ताकि खिलाड़ी पारिवारिक परेशानियों से मुक्त होकर अपने खेल पर पूरा ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा कि इसी भावना के तहत दिव्यानी लिंडा के परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया गया।

Read More : जगन्नाथपुर रथ यात्रा 2026 : सुरक्षा और व्यवस्थाओं का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा, दिए अहम निर्देश

उन्होंने विश्वास जताया कि अगले दो दिनों में शिवा अपने गांव लौट जाएगा और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि अब शिवा फिर से अपने दोस्तों के साथ खेलेगा, पढ़ाई करेगा और नए उत्साह के साथ अपने जीवन की शुरुआत करेगा।

Read More : झारखंड के युवा शोधकर्ता कुणाल अंबष्टा को सम्मान, यूरोप के वैज्ञानिक मंच पर करेंगे रिसर्च प्रस्तुत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.