चान्हो में पड़ोसी ने टांगी से वार कर महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

रांची: जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के देशवाली गांव में रविवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद 45 वर्षीय महिला सुनीता उरांव की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पड़ोसी पिंजरा उरांव (50) को गिरफ्तार कर

टांगी से वार कर महिला की हत्या
सांकेतिक फोटो टांगी से वार कर महिला की हत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के देशवाली गांव में रविवार सुबह मामूली कहासुनी के बाद 45 वर्षीय महिला सुनीता उरांव की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पड़ोसी पिंजरा उरांव (50) को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।  यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिंजरा उरांव अपने आंगन में जलावन की लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान सुनीता उरांव वहां पहुंचीं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में पिंजरा उरांव ने लकड़ी काटने वाली टांगी से सुनीता के सिर और गर्दन पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई।

पिंजरा उरांव हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और चान्हो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिंजरा उरांव को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में विवाद की बात सामने आई है, लेकिन कहासुनी की असली वजह क्या थी और क्या कोई पुरानी रंजिश भी थी, पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक, सुनीता उरांव के छह बच्चे हैं और वह बीजुपाड़ा चौक पर सब्जी बेचकर घर चलाती थीं। घटना के समय उनके पति चूंदा उरांव मजदूरी करने के लिए सिकंदराबाद गए हुए थे। सुनीता की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और अब छह बच्चों के भरण-पोषण को लेकर चिंता बढ़ गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.