रामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक

रांची: रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 33 पर स्थित पैंकी गांव के समीप एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की असमय मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 33  पर स्थित पैंकी गांव के समीप एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। इस भीषण हादसे में 13 लोगों की असमय मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदयविदारक घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है।

13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा कर मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि रामगढ़ में पैंकी गांव के पास एनएच-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर और मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.