आदि शक्ति श्री जीण माता जी का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव दिनांक 20 दिसंबर को, हुआ पोस्टर का विमोचन

रांची: श्री जीण माता परिवार रांची की बैठक रविवार को हुई। बैठक में आदि शक्ति श्री जीण माता जी का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव दिनांक 20 दिसंबर को हरमू रोड स्थित स्थानीय मारवाड़ी भवन हर्षोउल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम से

पोस्टर का विमोचन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री जीण माता परिवार रांची की बैठक  रविवार को हुई। बैठक में आदि शक्ति श्री जीण माता जी का चतुर्थ वार्षिक महोत्सव दिनांक 20 दिसंबर को हरमू रोड स्थित  स्थानीय मारवाड़ी भवन हर्षोउल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष दिलीप पटवारी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मुख्य यजमान  प्रदीप सिंघानिया द्वारा सपत्नी गणेश पूजन के साथ होगी इसके बाद श्री जीण माता का महा अभिषेक होगा।  इस महोत्सव में दोपहर 1:00 बजे से कोलकाता से आए मंगल पाठ वाचक  बाल किशन  शर्मा,  विनोद शर्मा के सानिध्य में 551 महिलाओं के द्वारा राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में मंगल पाठ किया जाएगाl

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी माता जीण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका

मंगल पाठ के दौरान माता का जन्मोत्सव, मेहंदी महोत्सव, चूनड़ी महोत्सव एवं गजरा महोत्सव भी मनाया जाएगा।  महोत्सव के दौरान श्री जीण माता को विशेष रूप से बनाई गई 151 फीट की चुनरी भी उढाई जाएगी।  इस बार के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माता जीण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका होगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां एवं उप समितियां का समितियां का गठन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां एवं उप समितियां का समितियां का गठन किया गया है. आज कि बैठक में अध्यक्ष दिलीप पटवारी उपाध्यक्ष विक्रम खेतावत सचिव प्रदीप सिंघानिया कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, विजय केडिया, संजय मारोदिया, मनीष पालड़ीवाल, संजय मोदी, विकास शिवरामका, पवन अग्रवाल, सोनू मोदी, मंजू डीडवानिया,  सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे

also read : रिम्स में जटिल ब्रेन सर्जरी सफल, न्यूरोसर्जरी विभाग ने हासिल की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.