रांची: मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर रविवार को 51 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2322 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।
इनका रहा सहयोग
इस मौके पर संस्था के प्रवीण लोहिया,रवि अग्रवाल, हरीश नागपाल, आर के गांधी, आदित्य शर्मा, संदीप कुमार,
आशीष भाटिया, संतोष अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, कमल चौधरी, सुदर्शन अग्रवाल, विजय धानुका, पवन साहू, अविनाश मिश्रा, संजू कुमार, विनय लाल गुप्ता, सौरभ बथवाल, उज्जवल जैन, अरुण कूटरियार, सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।
also read : सिरफिरे बाप की करतूत: बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो गुस्से में बेटे को मार डाला, पत्नी को भी किया घायल



