रामगढ़: जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग NH- 33 पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसो में पिता- बेटी समेत कुल 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इन घटनाओं के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
पहला हादसा कुजू ओपी क्षेत्र के पैकी कर्मा मोड़ (पैकी चौक) के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, पैकी चौक निवासी अरुण ओहदार अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ कॉपी खरीदने के लिए घर से निकलकर सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान रांची से हजारीबाग की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पिता और पुत्री दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
5 घंटे तक ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने मुआवजे एवं सड़क सुरक्षा की मांग को लेकर एनएच-33 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि इस जगह पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आलोक रंजन डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा के साथ कुजू, मांडू और रामगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत और प्रशासन के उचित मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
कांकेबार के पास युवक की मौत, 10 किमी लंबा लगा जाम
एसडीपीओ आलोक रंजन का बयान
एसडीपीओ आलोक रंजन में बताया कि अनियंत्रित गाड़ी, बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसकी वजह से कुजू थाना क्षेत्र एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें पिता-पुत्री की मौत कुजू थाना क्षेत्र के पैकी करमा मोड़ के पास हुई और घाटी क्षेत्र खत्म होने के पास होटल सैनी के पास दूसरी दुर्घटना हुई, जिसमें एक की मौत हो गई।
also read ;रिम्स में जटिल ब्रेन सर्जरी सफल, न्यूरोसर्जरी विभाग ने हासिल की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि



