पंजाब में AAP को झटका, एक और MLA ने छोड़ी पार्टी; 22 में चन्नी को हराया था चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए। उन्होंने

पंजाब में AAP को झटका

अपनी भाषा में पढ़ें

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के आवास पर उनके नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. चरणजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता चरणजीत सिंह चन्नी  को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में उनका टिकट काट दिया गया था। पार्टी ने चमकौर साहिब सीट से उनकी जगह बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
टिकट कटने के बाद से ही डॉ. चरणजीत सिंह पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अकाली दल के वरिष्ठ नेता एनके शर्मा ने कहा कि उनके आने से पार्टी को क्षेत्र में काफी मजबूती मिलेगी।

अब तक चार AAP विधायक छोड़ चुके हैं पार्टीडॉ. चरणजीत सिंह के पाला बदलने के साथ ही आगामी चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। खास बात यह है कि इन चारों में से वे पहले विधायक हैं जिन्होंने शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा है। इससे पहले 2 नवंबर को आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अमृतसर उत्तर से कुंवर विजय प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली थी।

गौरतलब है कि हाल ही में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से चुनावी गठबंधन होने के बाद राज्य के सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में एक के बाद एक मौजूदा विधायकों का पार्टी छोड़कर विपक्षी खेमे में जाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनावी चुनौती बन गया है।

also read ;रामगढ़ सड़क हादसाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *