पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के आवास पर उनके नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अब तक चार AAP विधायक छोड़ चुके हैं पार्टीडॉ. चरणजीत सिंह के पाला बदलने के साथ ही आगामी चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। खास बात यह है कि इन चारों में से वे पहले विधायक हैं जिन्होंने शिरोमणि अकाली दल का दामन थामा है। इससे पहले 2 नवंबर को आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अमृतसर उत्तर से कुंवर विजय प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली थी।
गौरतलब है कि हाल ही में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से चुनावी गठबंधन होने के बाद राज्य के सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में एक के बाद एक मौजूदा विधायकों का पार्टी छोड़कर विपक्षी खेमे में जाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनावी चुनौती बन गया है।


