राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, हिमांशु सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

रांची। जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में लोकभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में लोकभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार  से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा ।

प्रतिनिधिमंडल ने इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, दिवंगत हिमांशु सिंह के पिताजी अरविन्द सिंह, शंभुनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *