रांची: राजधानी रांची में बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राेची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने आज शनिवार को वार्ड संख्या 38 अंतर्गत जगन्नाथपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर निगम जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है और नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है।
उन्होंने कहा कि आज से कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की गई है। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आने वाले दिनों में इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा तथा इसका दायरा भी बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत पहुँचाई जा सके। रांची नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों एवं पदाधिकारियों के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं के साथ जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी का दायित्व है। रांची नगर निगम गरीब एवं असहाय लोगों के हित में हरसंभव प्रयास करता रहेगा।इस मौके पर उपमहापौर नीरज कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद अवधेश ठाकुर, उमेश तिवारी सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


