इंटक का ऐतिहासिक विलय, के.एन. त्रिपाठी निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के दो गुटों का शनिवार को ऐतिहासिक विलय हो गया। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इंटक राष्ट्रीय विलय सम्मेलन 2026 (34वें महाधिवेशन) में चंद्रशेखर दुबे गुट और के.के. तिवारी गुट औपचारिक रूप से एक

इंटक

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के दो गुटों का शनिवार को ऐतिहासिक विलय हो गया। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इंटक राष्ट्रीय विलय सम्मेलन 2026 (34वें महाधिवेशन) में चंद्रशेखर दुबे गुट और के.के. तिवारी गुट औपचारिक रूप से एक हो गए। इस दौरान झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी को संयुक्त इंटक का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक के रूप में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन मौजूद रहे। देशभर से इंटक की विभिन्न यूनियनों और फेडरेशनों के प्रतिनिधियों ने भी महाधिवेशन में भाग लिया।

Read More : दिल्ली युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी जेवीएम श्यामली की दो छात्राएं

के.एन. त्रिपाठी को मिली राष्ट्रीय संगठन की कमान

सम्मेलन में हुए चुनाव में के.एन. त्रिपाठी निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, अभय कुमार दुबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और के.के. तिवारी को महासचिव चुना गया। तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महाधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान श्रम कानूनों और मजदूरों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन का प्रमुख प्रस्ताव नवनिर्वाचित कार्यसमिति को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समक्ष प्रस्तुत करना था, ताकि उनके समक्ष संगठन के एकीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके और संयुक्त इंटक का गठन हो।

नेताओं ने एकजुट इंटक को बताया समय की जरूरत

सम्मेलन को संबोधित करने वाले नेताओं ने एक स्वर में इंटक को एकजुट रखने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि संगठन में वर्षों से चले आ रहे बंटवारे ने मजदूरों की आवाज कमजोर की है। मौजूदा समय में मजदूरों के अधिकारों पर बढ़ते दबाव के बीच एक मजबूत और संयुक्त इंटक की जरूरत है।

मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद के.एन. त्रिपाठी ने प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “प्रतिनिधियों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आज इंटक फिर उसी राह पर लौटा है, जो 1947 में महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने दिखाई थी। अब हमारा लक्ष्य हर मजदूर को एक इंटक के झंडे तले लाना और खदानों, कारखानों, रेलवे, बैंकों तथा असंगठित क्षेत्र में उनके अधिकारों के लिए लड़ना है।”

मल्लिकार्जुन खड़गे और मीरा कुमार का जताया आभार

के.एन. त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खड़गे ने AICC पर्यवेक्षक भेजकर संगठन के एकीकरण को अपना समर्थन दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि मीरा कुमार को उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही मजदूरों के हितों को सभी मतभेदों से ऊपर रखते हुए दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को एकजुट होने के लिए बधाई दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *