दिल्ली युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी जेवीएम श्यामली की दो छात्राएं

रांची : जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्राएं रश्मिता रॉय और नित्या सिंह ने अपनी शिक्षिका नीतू सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित दिल्ली युवा संसद में झारखंड का

जेवीएम श्यामली

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली की दो छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्राएं रश्मिता रॉय और नित्या सिंह ने अपनी शिक्षिका नीतू सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित दिल्ली युवा संसद में झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देश के 28 राज्यों और सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मंच पर विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखने का अवसर मिला।

Read More : खेलगांव में झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन, CM ने 2050 तक विकसित राज्य बनाने का रखा लक्ष्य

लोक प्रेरणा ने किया जेवीएम श्यामली का चयन

झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए जेवीएम श्यामली का चयन ‘लोक प्रेरणा’ के संस्थापक निदेशक सतीश कुमार कर्ण ने किया था। इसके बाद विद्यालय की दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में राज्य का पक्ष रखने का अवसर मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.एन. झा ने रश्मिता रॉय और नित्या सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की भागीदारी और राष्ट्रीय मंच पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के प्रयास की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *