रांची में ठंड से राहत के लिए नगर आयुक्त ने बांटे 120 कंबल, दिए निर्देश

रांची : शहर में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंदों की मदद के लिए कंबल वितरण अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और

नगर आयुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शहर में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंदों की मदद के लिए कंबल वितरण अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और पहाड़ी मंदिर के समीप जरूरतमंद लोगों के बीच 120 कंबलों का वितरण किया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम शहर में कंबल वितरण के साथ ठंड से बचाव के लिए अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर रहा है। कंबल मिलने के बाद जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष नजर आया।

Read More : रांची में बाल विवाह के खिलाफ डालसा का अभियान, लोगों को किया जागरूक

इस मौके पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो, यह निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राहत पहुंचाना केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय जिम्मेदारी भी है। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम का प्रयास है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक जरूरतमंद को समय पर सहायता मिले।

कंबल वितरण अभियान जारी रखने का निर्देश

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंद लोगों की पहचान कर कंबल वितरण अभियान लगातार जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी आश्रय गृहों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। आश्रय गृहों में पेयजल, शौचालय, प्रकाश और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

खुले में रहने वालों को आश्रय गृह पहुंचाने का निर्देश

बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर आयुक्त ने रात्रिकालीन रेस्क्यू अभियान व्यापक स्तर पर चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खुले आसमान के नीचे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित तरीके से आश्रय गृहों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक समेत रांची नगर निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *