परिसीमन को लेकर बंधु तिर्की ने जताई चिंता, कहा- 50 फीसदी सीटें बढ़ें तो उसी अनुपात में बढ़ें आरक्षित सीटें

रांची:परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आज शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने परिसीमन को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि परिसीमन के अंदेशा पर 30 अगस्त को विशाल

बंधु तिर्की

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आज शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने परिसीमन को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि परिसीमन के अंदेशा पर 30 अगस्त को विशाल रैली आयोजित की गई थी। आदिवासी आरक्षित सीटें घटे नहीं इसको लेकर चिंतित हैं।

आदिवासी समाज की भावनाओं से केंद्रीय कानून मंत्री और राष्ट्रपति को भी अवगत कराया गया

बंधु तिर्की ने कहा कि यदि सीटों की संख्या में 50 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो उसी अनुपात में आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़नी चाहिए। लोकसभा और राज्यसभा से विधेयक पारित होने के बाद मामला परिसीमन आयोग के पास जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की भावनाओं से केंद्रीय कानून मंत्री और राष्ट्रपति को भी अवगत कराया गया है। झारखंड के सभी सांसदों के साथ-साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी संबंधित दस्तावेज सौंपे गए हैं, ताकि सदन में चर्चा के दौरान सांसद आदिवासी समाज का पक्ष मजबूती से रख सकें। इससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन आदिवासी समाज के साथ खड़ा है।

आरक्षित सीटों की संख्या घटने से आदिवासी समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सिमटकर रह जाएगा

बंधु तिर्की ने कहा कि आरक्षित सीटों की संख्या घटने से आदिवासी समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सिमटकर रह जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसी स्थिति में झारखंड में किसी आदिवासी का मुख्यमंत्री बनना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो हम आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने को भी तैयार हैं।

मालूम हो केंद्र सरकार ने नए परिसीमन से जुड़े 132वें संविधान संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है, जिसे 30 नवंबर को लोकसभा में पेश करने की तैयारी है। नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्यों की विधानसभा सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है।

प्रस्ताव लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर करीब 121-122 हो सकती हैं

प्रस्ताव लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा की सीटें 81 से बढ़कर करीब 121-122 हो सकती हैं. हालांकि, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झामुमो के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर पार्टी का रुख तय किया जाएगा।

also read :सोनिया गांधी की नागरिकता पर सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दी रिपोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *