बक्सर में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम से पहले विवाद, बहुजन सेना ने दिव्य दरबार को बताया ठग विद्या

बक्सर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्र्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बक्सर में आगामी 16 दिसंबर को लगने वाले दिव्य दरबार का विरोध शुरू हो गया है। बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिव्य दरबार की आड़ में अंधविश्वास फैलाने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध

बाबा बागेश्वर

अपनी भाषा में पढ़ें

बक्सर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्र्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  के बक्सर में आगामी 16 दिसंबर को लगने वाले दिव्य दरबार का विरोध शुरू हो गया है। बहुजन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिव्य दरबार की आड़ में अंधविश्वास फैलाने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने और कार्यक्रम पर रोक लगाने की चेतावनी दी है। साथ ही, उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के पुराने बयानों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराने की भी बात कही है।

अनिल कुमार (अनिल बिल्डर) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया है कि उनके संगठन (बहुजन सेना) को रामकथा और धार्मिक प्रवचन से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि उन्होंने दिव्य दरबार में पर्ची निकालने, व्यक्तिगत समस्याएं बताने और भूत-प्रेत बाधा दूर करने जैसे दावों को पूरी तरह अंधविश्वास और ठग विद्या बताया है।

किसी की बीमारी या पारिवारिक संकट को चमत्कार से जोड़कर लोगों को भ्रमित करना गलत है

अनिल कुमार ने कहा कि किसी की बीमारी या पारिवारिक संकट को चमत्कार से जोड़कर लोगों को भ्रमित करना गलत है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान जी से सीधे संवाद करने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए इसे सार्वजनिक रूप से प्रमाणित करने की चुनौती दी है।

अनिल कुमार ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुराने सार्वजनिक बयानों पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम और सनातन धर्म को लेकर की गई कुछ टिप्पणियां मर्यादा के खिलाफ हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इन बयानों को लेकर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की घोषणा की है।

also read: MS धोनी का रांची में बनेगा 40 करोड़ का आलीशान घर, खुद पहुंचे निर्माण स्थल

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *