दुमका के छह प्रत्याशियों पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

रांची/ दुमका: राज्य निर्वाचन आयोग ने दुमका जिले के छह प्रत्याशियों पर अगले तीन साल तक पंचायत चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है। इन सभी प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव 2022 के अपने चुनाव खर्च का हिसाब राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं दिया। आयोग इससे

राज्य निर्वाचन आयोग

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ दुमका: राज्य निर्वाचन आयोग ने दुमका जिले के छह प्रत्याशियों पर अगले तीन साल तक पंचायत चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है। इन सभी प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव 2022 के अपने चुनाव खर्च का हिसाब राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं दिया। आयोग इससे पहले रामगढ़ के भी प्रत्याशियों पर इन्हीं कारणों से चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा चुका है।

दुमका जिले के प्रत्याशियों पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित जारी आदेश में कहा गया है कि पंचायती राज अधिनियम 2001 में सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का हिसाब देने की बाध्यता है। इसका उल्लंघन करने पर आयोग का यह अधिकार है कि ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दे। आयोग ने इन्हीं प्रावधानों और अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगायी है।

इन पर लगा प्रतिबंध 

प्रत्याशी निर्वाचन क्षेत्र
जियावर शीह सरैयाहाट
सुलोचना देवी रामगढ़
उषा देहरी काठीकुंड
अभिजीत मरांडी जामा
गणेश सोरेन रानेश्वर
शांति सोरेन शिकारीपाड़ा

also read : MS धोनी का रांची में बनेगा 40 करोड़ का आलीशान घर, खुद पहुंचे निर्माण स्थल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *