रेलवे के तीन असिस्टेंट लोको पायलटों की याचिका खारिज, हाइकोर्ट ने विभागीय कार्रवाई को सही ठहराया

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रेलवे के तीन असिस्टेंट लोको पायलट के खिलाफ की गई विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई को सही ठहराते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। हाइकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी जानबूझकर विभागीय जांच में शामिल होने से इनकार

हाईकोर्ट
हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

 रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने रेलवे के तीन असिस्टेंट लोको पायलट के खिलाफ की गई विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई को सही ठहराते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। हाइकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी जानबूझकर विभागीय जांच में शामिल होने से इनकार करता है, तो वह बाद में सुनवाई का अवसर न मिलने (प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के उल्लंघन) का दावा नहीं कर सकता।

दरअसल ​मामला धनबाद रेल मंडल का है। 21 दिसंबर 2013 को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के प्रदर्शन के दौरान चीफ ट्रैक्शन फोरमैन (CTFR) के कार्यालय के बाहर विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी  दर्ज कराई गई थी।

​इसके बाद रेलवे प्रशासन ने असिस्टेंट लोको पायलट अभिषेक कुमार, रवि रंजन और रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की। जांच अधिकारी द्वारा तीन बार अवसर दिए जाने के बावजूद तीनों कर्मचारियों ने लिखित रूप से जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया। एकतरफा जांच पूरी होने के बाद 10 मार्च 2014 को तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

​बर्खास्तगी के खिलाफ अपील करने पर अपीलीय प्राधिकारी ने 22 अप्रैल 2014 को सजा में नरमी बरतते हुए तीनों की नौकरी बहाल कर दी थी। हालांकि, सजा के तौर पर उन्हें तीन साल के लिए संचयी प्रभाव (cumulative effect) के साथ उनके शुरुआती वेतनमान और ग्रेड पर रखने का आदेश दिया गया।

इस संशोधित सजा के खिलाफ कर्मचारियों ने पहले केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) पटना बेंच, सर्किट बेंच और फिर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ​हाईकोर्ट ने कैट (CAT) पटना बेंच, सर्किट बेंच रांची के 11 नवंबर 2016 के आदेश को बरकरार रखते हुए तीनों लोको की रिट याचिका खारिज कर दी।

also read: घर में छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद; युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *