केशव चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, भाग कर बचाई जान; कई राहगीर घायल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार के केशव चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर स्थानीय दुकानदारों ने पथराव कर दिया। केशव चौक के पास विपणन केंद्र की छत से पत्थरबाजी शुरू हुई। इस पत्थरबाजी में बुलडोजर का शीशा और हेडलाइट टूट गया। वहीं, आधा

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव

अपनी भाषा में पढ़ें

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज बाजार के केशव चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर स्थानीय दुकानदारों ने पथराव कर दिया।  केशव चौक के पास विपणन केंद्र की छत से पत्थरबाजी शुरू हुई। इस पत्थरबाजी में बुलडोजर का शीशा और हेडलाइट टूट गया। वहीं, आधा दर्जन राहगीर चोटिल हो गए। अचानक हुए इस हमले से बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के लिए पहुंची टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज भी बाल-बाल बचे।

इधर घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, लेकिन उपद्रवी भाग निकले। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

मोहलत दिए जाने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया था

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने के मोहलत दिए जाने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया था। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नवल किशोर चौक से अतिक्रमण  हटाने की कार्रवाई शुरू की। केशव चौक पर टीम के पहुंचते ही उपद्रवियों ने ईट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. इससे कुछ समय के लिए मौके पर अफरा तफरी मच गई।

साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया

जिला प्रशासन और नगर परिषद की ओर से साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत नवल किशोर चौक से हुई। इसके बाद सड़क के उत्तरी हिस्से में सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासनिक टीम ने बस स्टैंड, गांधी चौक, गोला रोड और केशव चौक सहित प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

कई दुकानदारों ने पहले ही स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया 

अभियान के दौरान नवल किशोर चौक से लेकर ब्रजनंदन चौक, गांधी चौक, अस्पताल रोड, ब्लॉक गेट, केशव चौक और इंद्रदेव चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए कई दुकानदारों ने पहले ही स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया था। अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से दुकानदारों को एक सप्ताह पहले ही सूचना दे दी गई थी। उन्हें सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान हटाने तथा अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।

उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मो. फिरोज ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उपद्रवी द्वारा पथराव किया गया था। उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। साहिबगंज थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

also read :परिसीमन बिल पर JMM का बड़ा ऐलान, आदिवासी-मूलवासी के हितों से खिलवाड़ हुआ तो सड़क से सदन तक होगा विरोध

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *