घर में छापेमारी कर दो किलो गांजा बरामद; युवक गिरफ्तार

बरवाडीह: लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने शंभु प्रसाद के पुत्र दीवाकर कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.

गांजा बरामद; युवक गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

बरवाडीह: लातेहार पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने शंभु प्रसाद के पुत्र दीवाकर कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर बरवाडीह एसडीपीओ बीरेंद्र राम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने बरवाडीह स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप शंभु प्रसाद के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही शंभु प्रसाद के पुत्र दीवाकर कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में बरवाडीह एसडीपीओ बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान करीब दो किलो गांजा बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस छापेमारी अभियान में तत्कालीन थाना प्रभारी अनुराग कुमार ,अंचलाधिकारी लवकेश सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

also read : जमशेदपुर में पहली बार दिखा दुर्लभ ब्राउन वाइन स्नेक, जानें इसकी खासियत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *