जस्टिस एमएस सोनक को भावुक विदाईः कल जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद संभालेंगे झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार, 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गये। उनके सम्मान में शुक्रवार को हाईकोर्ट में फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस आयोजित किया गया। इस दौरान न्यायपालिका से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जस्टिस सोनक के

जस्टिस एमएस सोनक को भावुक विदाईः

अपनी भाषा में पढ़ें

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार, 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो गये। उनके सम्मान में शुक्रवार को हाईकोर्ट में फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस आयोजित किया गया।

इस दौरान न्यायपालिका से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जस्टिस सोनक के कार्यकाल, उनके न्यायिक फैसलों और हाईकोर्ट के प्रशासनिक नेतृत्व की सराहना की। वहीं, अपने विदाई भाषण में जस्टिस सोनक ने न्यायिक सफर से जुड़े कई अनुभव साझा किए. इस दौरान वह अपने पिता और बड़े भाई को याद करते हुए भावुक भी हो गए।

जस्टिस एस.एन.प्रसाद ने प्रमुख फैसलों का किया जिक्र

फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस के दौरान जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने जस्टिस एमएस सोनक के न्यायिक कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा सुनाए गए कई महत्वपूर्ण फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने जस्टिस सोनक के न्यायिक योगदान और उनके कार्य करने के तरीके को याद किया।

इस मौके पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष अभय कुमार चतुर्वेदी, महाधिवक्ता रोहिताश्य राय और केंद्र सरकार के काउंसिल कुमार वैभव ने भी अपने विचार रखे। सभी ने जस्टिस सोनक के नेतृत्व में झारखंड हाईकोर्ट के संचालन के तौर-तरीकों की सराहना की. वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए कई महत्वपूर्ण फैसलों और न्यायिक दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया।

पिता और बड़े भाई को याद कर भावुक हुए जस्टिस सोनक

अपने विदाई भाषण में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक ने अपने न्यायिक जीवन और व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया. उन्होंने अपने पिता और बड़े भाई का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम उम्र में ही उनके पिता और बड़े भाई इस दुनिया से चले गए। उनकी जिंदगी लंबी नहीं हो सकी, लेकिन उनका जीवन काफी बड़ा था। जस्टिस सोनक ने अपने न्यायिक सफर में परिवार से मिले सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में परिवार का साथ और सहयोग उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा।

जस्टिस एस एन प्रसाद होंगे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस एमएस सोनक की सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद  कल 28 नवंबर से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे। केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने 26 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

जस्टिस प्रसाद इससे पहले भी दो बार झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.।वह 26 सितंबर 2014 को झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। मार्च 2015 में उनका तबादला उड़ीसा हाईकोर्ट कर दिया गया था। वहां उन्होंने न्यायिक अकादमी, कंप्यूटर कमेटी, ई-कमेटी, जुवेनाइल जस्टिस कमेटी समेत कई महत्वपूर्ण समितियों में जिम्मेदारी निभाई। वर्ष 2018 में उनकी झारखंड हाईकोर्ट में वापसी हुई थी।

फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस के साथ झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस एमएस सोनक के मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल का औपचारिक समापन हुआ।

also read : हेमंत सोरेन से मिले पत्रकार सोमनाथ आर्य और लक्ष्मी कुमारी, दो किताबें कीं भेंट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.