रांची: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज शुक्रवार को परिसीमन और लोकसभा/विधानसभा में महिला आरक्षण का प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है।
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जहां तक विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण को लेकर पार्टी का स्टैंड की बात है. झामुमो का तो लोकसभा में 33%आरक्षण है और हमारी महिला सांसद ही लोकसभा के संसदीय दल की नेता हैं।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और केंद्रीय समिति सदस्य मनोज पांडेय ने पार्टी के पुराने रुख को दोहराते हुए कहा कि पिछली बार भी राज्य में आदिवासी आरक्षित लोकसभा-विधानसभा सीटों की संख्या घटाई जा रही थी। उस समय भी हमारे नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड से लेकर दिल्ली तक निर्णायक लड़ाई लड़ी तब उस समय विशेष प्रावधान कर झारखंड में परिसीमन रोका गया था।
मनोज पांडेय ने कहा कि फिर एक बार परिसीमन के बहाने राज्य में अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए विधानसभा-लोकसभा के लिए आरक्षित सीटों को घटाने की मंशा अगर केंद्र सरकार की है तो झामुमो केंद्र सरकार और भाजपा के इस मंसूबे को पूरा नहीं होने देगा।
also read : परिसीमन का राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया समर्थन
