बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग को बढ़ावा दे रहा रांची नगर निगम, महिलाओं ने संभाली कमान

रांची : शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए रांची नगर निगम ने नई पहल की है। शुक्रवार को निगम के सहयोग से स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने शहर के विभिन्न बाजारों में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग के उपयोग को लेकर

रांची नगर निगम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए रांची नगर निगम ने नई पहल की है। शुक्रवार को निगम के सहयोग से स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं ने शहर के विभिन्न बाजारों में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग अपनाने की जानकारी दी गई। अभियान के तहत अटल वेंडर मार्केट, मोरहाबादी वेंडिंग जोन और सब्जी बाजार में लोगों से संपर्क किया गया। महिलाओं ने दुकानदारों और ग्राहकों को बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग की उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में बताया।

Read More : मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन का मुकुंद रूंगटा को मिला निमंत्रण

प्लास्टिक के विकल्प अपनाने की अपील

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से दैनिक खरीदारी में प्लास्टिक की जगह पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का इस्तेमाल करने की अपील की गई। इसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करना और उससे होने वाले प्रदूषण पर रोक लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। रांची नगर निगम की इस पहल से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी लाभ मिल रहा है। बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग के निर्माण से जुड़ी इन महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है।

स्वच्छ और हरित रांची बनाने की अपील

रांची नगर निगम ने शहरवासियों और दुकानदारों से दैनिक खरीदारी में बायोडिग्रेडेबल पॉलीबैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की है। निगम ने स्वच्छ, स्वस्थ और हरित रांची के निर्माण में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *